पंचकुला: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग युवा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों कि मीटिंग लेने के उपरान्त चंडी मंदिर टोल पर किसानों के अन्दोलन को सर्मथन देने पहुचेे। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि जब किसानों को तीन कृषि कानून नहीं चाहिए तो क्यों केंद्र सरकार जबरदस्ती यह कानून किसानों पर थोपना चाहती हैं। केंद्र सरकार को तुरन्त प्रभाव से यह तीन कृषि कानून वापिस लेना चाहिए।
तीन कृषि कानून से देश व प्रदेश में कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा: राहुल गर्ग |
प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि कृषि कानून से देश व प्रदेश का किसान व आढ़ती बर्बाद हो जाएगा। इससे देश व प्रदेश में व्यापार भी इस प्रभावित होेंगे। इनका सिद्धा नुकसान हर वर्ग को होगा। इसका असर धीरे-धीरे पता चलेगा। अभी तक माल को स्टोर करने की एक सीमा होती थी लेकिन अब मोदी सरकार इन कानूनों से बड़े घरानों को ही फायदा देने के लिए यह स्टोक सीमा हटाई गई हैं। अंबानी, अडानी जैसे बड़े घराने अनाज के व्यापार पर एकाधिकार कायम कर लेंगे। इससे छोटे-छोटे व्यापारियों को भारी नुक्सान होगा और मंडियों से आढ़ती का व्यापार खत्म हो जाएंगा। इससे देश में मंहगाई बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी और मंहगाई का बहुत बुरा असर हर वर्ग पर पड़ेगा। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल के शहरी सचिव विजय बंसल, कार्यकारी सदस्य विवेक सिंगला, बबल जैन, अंकुश सिंगला, आशु सिंगला, मयक जैन, नितेश हाण्डा, आशीष वालिया आदि प्रतिनिधि सर्मथन देने पहुचे।