/ / पाएँ छुटकारा फोड़े फुंसी से, ये बेहतरीन घरेलू नुस्खे अपनाकर

पाएँ छुटकारा फोड़े फुंसी से, ये बेहतरीन घरेलू नुस्खे अपनाकर

आज के समय में फोड़े फुंसी एक आम समस्या बन गई है। मौसम बदलाव, गलत खान पान, प्रदूषण के चलते अकसर लोगों में ये समस्या देखने को मिलती है। पिम्पल्स व फुंसी चेहरे की खूबसूरती को समाप्त कर देते हैं। व्यस्तता के चलते भी आजकल लोग अपनी ब्यूटी पर कम ध्यान दे पाते हैं। ऐसे में घरेलू उपचार बहुत फायदेमंद साबित होते है। समय निकालकर आप इन चीज़ों को लगाकर अपने फोड़े फुंसी से निजात पा सकते हैं। आइए जानें यहां –

अलसी और पीपल की छाल लगाएं

पिंपल्स से निजात पाने के लिए आप अलसी और पीपल की छाल एक साथ कूट लें। उसको थोड़ा सा गर्म करें और अपने पिंपल्स पर लगाएं। बहुत लाभ मिलेगा।

टी ट्री आयल है बेहतरीन

फोड़े फुंसी को दूर करने में टी ट्री आयल बहुत फायदेमंद होता है। ये एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल तत्वों से भरपूर होता हैं। इसको आप रुई से पिंपल्स पर लगा सकते हैं। इसका यूज़ करीब पांच से छह बार करें। बहुत फायदा मिलेगा।

प्याज का करें यूज़

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज के रस को फोड़े पर लगाएं। फिर उसके ऊपर कपड़ा रख लें। ऐसा करने से फोड़ा सही हो जाएगा।

हल्दी लगाएं

हल्दी वाला दूध पीने से पिंपल्स को दूर किया जा सकता है। इसमे अदरक मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर यूज़ करें। रोज़ाना इस पेस्ट को लगाने से फोड़े फुंसी ठीक हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें –

केसर वाला दूध पीने से होती है ये परेशानियां दूर, कीजिए सेवन