/ / इन घरेलू नुस्खों से पाएं पेट की समस्या से छुटकारा

इन घरेलू नुस्खों से पाएं पेट की समस्या से छुटकारा

गलत खान पान और बदलते लाइफस्टाइल के कारण आजकल काफी लोग पेट से जुडी प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं जैसे कि पेट में इंफैक्शन के कारण सूजन, एसिडिटी, पेट का फूलना, कब्ज और गैस आदि। आज हम आपको बताएंगे किन चीज़ों के सेवन से आप पेट की सूजन और दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

पेट में सूजन की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। दिन में 5-6 गिलास पानी का सेवन करें।

धनिया के रस को नारियल पानी में मिलाकर पीने से आपको अधिक पेशाब आता है, जिससे सूजन की समस्या दूर हो जाती है।

जीरे को अच्छी तरह भून लें। पानी के साथ इसका सेवन करने से आपका पेट दर्द ठीक हो जाएगा और साथ ही आप एसिडिटी और सूजन की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

ग्रीन टी में अदरक का रस डालकर इसका सेवन करने से आप पेट की सूजन, इंफैक्शन, कब्ज और गैस की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते है।

अपनाइए यह नुस्खा, अगर आप भी बनना चाहते है और ज्यादा ताकतवर !