वर्तमान समय में, लोगों का खान-पान जिस तरह का है, उसमें पोषक तत्वों की मात्रा न के बराबर पाई जाती है। खासतौर से भारत में एनीमिक लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। आपको शायद जानकर हैरानी हो कि भारत में कुल आधी आबादी की आधे से भी ज्यादा आयरन की कमी से जूझती हैं और एनीमिक होने के कारण उन्हें बहुत सी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पडता है। अगर आप भी एनीमिक हैं तो इस लेख में जानें कैसे पाएं एनीमिया की समस्या से छुटकारा-
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में आयरन की कमी न हो तो इस समस्या से बचने के लिए अपने खान-पान में परिवर्तन करें। आपके आहार में चुकंदर, गाजर, पालक, टमाटर, अन्य हरी सब्जियां आदि अवश्य रूप से शामिल होनी चाहिए।
इसके अलावा हर रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने गुड़ के साथ खाने से भी एनीमिया की शिकायत खत्म हो जाती है।
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप खाना बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी ज्यादा कमी होने पर आप डॉक्टर की सलाह से आयरन की गोलियां भी ले सकते हैं।