/ / जानिए क्यों है सेहत के लिए लाभदायक, लौकी का जूस

जानिए क्यों है सेहत के लिए लाभदायक, लौकी का जूस

लौकी को अंग्रेजी में Bottle Gourd कहा जाता है। ये एक हरी सब्जी होती है जो सेहत से भरपूर होती है। लौकी का सेवन जूस और सब्जी के रूप में अकसर किया जाता है। लौकी की सब्जी के साथ साथ लौकी का जूस भी शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है। रोज़ाना प्रातः लौकी के जूस का उपयोग करना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। आइए जानें इसके फायदे –

भरपूर एनर्जी दें

लौकी का जूस पीने शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। इसको प्रातः पीने से पूरा दिन आप फ्रेश महसूस करेंगी। इसको पीने के बाद व्यक्ति को एक्ससरसाइज अवश्य करनी चाहिए। लौकी जूस में प्राकृतिक शुगर पाई जाती है जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी को दूर करती है।

यूरीन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाए

लौकी का रस पीने से यूरीन डिस्चार्ज और दर्द से राहत पाई जा सकती है। इसमें एसिड भरपूर मात्रा में होता जिससे जलन और दर्द की समस्या को ठीक किया जा सकता है।

शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाले

लौकी जूस पीने से फ्रेश महसूस होता है। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। लौकी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी की अंदरूनी गंदगी को बाहर निकाल देता है।

मोटापा कम करे

लौकी के जूस में कैलोरी और फैट बहुत कम पाया जाता है। इसका सेवन करने से मोटापे को दूर किया जा सकता है। इसमें उपलब्ध फाइबर शरीर को बहुत लाभ पहुंचाते हैं।

कब्ज ठीक करे

कब्ज की समस्या को ठीक करने में लौकी का जूस बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर लौकी जूस डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है।

यह भी पढ़ें –

जानिए कारण, स्किन कैंसर होने का !