इस बात में कोई दोराय नहीं है कि नाश्ता हमारे दिन का एक महत्वपूर्ण मील होता है। अगर इसे मिस किया जाए या फिर सही तरीके से न खाया जाए तो इससे आपको काफी परेशानी का सामना करना पडता है। वैसे तो हर इंसान की खाने की आदतें अलग होती हैं। जहां कुछ लोग नाश्ते में परांठा खाते हैं तो वहीं हेल्थ काॅन्शियस कुछ लोग काॅर्नफलेक्स लेना पसंद करते हैं। इन सबके अतिरिक्त कुछ आहार ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है तो चलिए आज हम आपको आपके नाश्ते को सही तरीके से करने के बारे में बताते हैं-
अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग नाश्ते में एक बाउल दूध में सेरल्स खाते हैं। वैसे तो इसे हेल्दी माना जाता है लेकिन इससे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त नहीं होता। जबकि वास्तव में आपको नाश्ते में प्रोटीन की अधिकता की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके कारण ही आपको पूरा दिन काम करने की उर्जा प्राप्त होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप सुबह के समय दूध के अतिरिक्त प्रोटीन के स्तर को बनाए रखने के लिए अंडे, होलग्रेन टोस्ट विद पीनट बटर भी ले सकते हैं।
ठीक इसी तरह, आपका नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जिसमें प्रोटीन के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी होना चाहिए। यह फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास कराता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती। इस प्रकार आप असमय अतिरिक्त कैलोरी का सेवन नहीं करते।
यह भी पढ़ें –