हमारे शरीर में पानी का लेवल मात्रानुसार होना बहुत जरूरी है। हमारे शरीर की ज्यादतर ताकत पानी की वजह से ही बनी रहती है। अगर हमारे शरीर में पानी की प्रचुर मात्रा है तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी होती है तो हम कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
हमारे शरीर की एक तिहाई ताकत पानी से ही बनती है। हमारे शरीर का 50 से 70 फीसदी वजन पानी के चलते बनता है। शरीर में पानी की कमी से हम स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं।
पानी की कमी से हम शरीर में थकावट महसूस करते हैं। चिड़चिड़ेपन का शिकार हो जाते हैं। कम पानी की वजह से हमारे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिससे हमारी सांस लेने की ताकत कम हो जाती है। इस कारण ब्लेड सर्कूलेशन पर भी असर पड़ता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी का प्रयोग करें और पानी पीएं।
पानी की कम मात्रा के कारण हमारी त्वचा भी सूखती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने हमारी त्वचा में नमी बनी रहती है। इससे हमारे चेहरे पर भी निखार आता है। पानी की कमी के चलते हमारे शरीर में खून की कमी भी हो सकती है। खून की कमी के चलते हम पीलिया का शिकार भी हो सकते हैं। एक दिन एक से डेढ़ लीटर पानी अवश्य पीएं।
यह भी पढ़ें –