आजकल हर किसी का स्वाद अलग अलग है कोई शाकाहारी भोजन खाता है तो कोई नॉनवेज खाना खाना पसंद करता है। ऐसे में नॉनवेज न खाने वाले लोग कैल्शियम और प्रोटीन के लिए टोफू का सेवन कर सकते है। टोफू के सेवन से शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा संतुलित रहती है। आज हम आपको बताएंगे टोफू का सेवन करने से हमें क्या फायदे हैं।
टोफू में प्रोटीन की काफी मात्रा होती है। टोफू का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन के साथ आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम, जिंक और मिनरल्स की कमी भी पूरी होती है।
एक्सट्रा कैलोरीज और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के डर से कई लोग खान- पान में बहुत परहेज करते है। इसका सेवन शरीर में कैलोरीज और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। आप चाहें तो इसे कच्चा भी खा सकते है।
हर रोज कच्चे टोफू का सेवन करने से हड्डियों मजबूती बढ़ती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स आपको छोटी- मोटी प्रॉब्लम से भी दूर रखते है।