/ / इन घरेलु नुस्खों से पाएं गुहेरी की समस्या से छुटकारा

इन घरेलु नुस्खों से पाएं गुहेरी की समस्या से छुटकारा

आंखों की पलकों के नीचे या उपर होने वाले लाल रंग के दाने को हम गुहेरी कहते हैं। आजकल काफी लोगो में आंखों में गुहेरी की प्रॉब्लम देखने को मिल रही है। ये प्रॉब्लम किसी भी उम्र के इंसान को हो सकती है। इसमें आपको आंखों में तेज दर्द, जलन, खुजली और बार-बार आंसू आने जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु नुस्खे जिससे आप गुहेरी की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

इमली के बीच को दो दिन तक पानी में भिगोएं। उसके बाद इसे चंदन की तरह घिसकर गुहेरी पर लगाने से आप कुछ दिनों में गुहेरी की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

हल्दी गुहेरी की प्रॉब्लम के लिए बहुत फायदेमंद है। गर्म पानी में थोड़ी- सी हल्दी मिलाएं। इसमें कपड़ा भिगोकर आंखों की सिकाई करने से 2 दिन में आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

अमरूद के कुछ पत्तों को पानी में उबालें। इसके बाद इसे गुनगुना करके आंखों की सिंकाई करें। दिन में 2-3 बार इससे सिकाई करने से आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

जानिए हल्दी के चमत्कारी फायदे, ये होती है कई गुणों से भरपूर !