/ / अपनाये ये आसान उपाय बदलते मौसम में बच्चों का ख्याल रखने के लिए !

अपनाये ये आसान उपाय बदलते मौसम में बच्चों का ख्याल रखने के लिए !

हम भरी गर्मी और भरी सर्दी में बीमार हो या न हो लेकिन इस बदलते मौसम में हम लोग अवश्य बीमार पड़ जाते है। बदलते मौसम में हमें हमारा बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इस बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां लोगों को परेशान करती रहती हैं। चलिए आपको बताते है कि किस तरह आपको बदलते मौसम में अपना ध्यान रखना चाहिए।

मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों का प्रकोप भी शुरू हो जाता है। इस बदलते मौसम का सबसे पहले शिकार बच्चे बनते हैं। इसलिए इस मौसम में अपने बच्चों को सर्दी-खांसी, जुकाम जैसे वायरल और दूसरी बीमारियों से बचाने के लिए उनका खास ख्याल रखना पड़ता है तो चलिए जानते है खास ख्याल कैसे रखे।

एक तो बच्चों को रोजाना कम से कम आठ गिलास पानी पिलायें। जिससे उनके शरीर में पानी की कमी न रहे और पेट की सारी गंदगी बाहर आ जाये। उन्हें घर से निकलने से पहले नाक पर सरसों का तेल जरूर लगायें, इससे उन्हें किसी दूसरे के छीकने या खांसने से निकलने वाले कीटाणुओं से बचने में मदद मिलती रहेगी।

बच्चों की पानी की बोतल में थोड़ा सा ग्लूकोज और तुलसी के पत्तें डाल कर दें, ताकि वे ऊर्जावान महसूस करें और स्कूल से वापस आते ही उन्हें शहद मिलाकर गुनगुना पानी पिलाएं। स्कूल जाते समय उनके हाथो में सैनिटाइजर लगाकर भेजें। इससे वे जल्दी से कीटाणुओ के संपर्क में नहीं आएंगे।

बाहर की चीजें जैसे गोलगप्पे, नूडल्स, चाट आदि खाना बहुत ही पसंद होता है लेकिन आप उन्हें बाहर से ये चीजें खाने के लिए मना करे और अगर उनका मन है इन चीजों को खाने का तो उन्हें घर पर ही बनाकर खिलाए।

बच्चों के खाने में ज्यादा से ज्यादा प्याज ए हरी सब्जियां, जूस, फल आदि शामिल करे इससे उनकी सेहत तंदरूस्त रहेगी।रोजाना उन्हेंएक सेब और दही रोज जरूर खिलाएं, इससे वे जल्दी से बीमार नहीं होंगे।

बच्चे जब गार्डन में जाएं तो उन्हें समझाएं कि उन जगहों के पास न खेलें जहां थोड़ा भी पानी इकठ्ठा हो क्योकि जमा हुए पानी से बहुत सारी बीमारियां फैलती है।
जिस कमरे में बच्चे सोते हैं, उस कमरे में उनके सोने से एक घंटा पहले मॉस्कीटो रिप्लेंट लगा दें और दरवाजा बंद कर दें ताकि सारे मच्छर भाग जाएं और मच्छर से होने वाली बीमारियों से बच सके।

यह भी पढ़ें-

जानिए फेस क्लीनअप करने के घरेलू तरीके !