मुंह में छाले होने को लोग बेहद ही आम समस्या मानते हैं, लेकिन जब मुंह में छाले होते हैं तो इससे आपको दर्द तो होता है ही, साथ ही कुछ भी खाने पीने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पडता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप इन छालों से आसानी से निजात पा सकते हैं-
शहद की मदद से मुंह के छालों को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। बस आपको उंगली से थोड़ा शहद लेकर छालों पर लगाना है। वहीं अगर आपको काफी परेशानी हो रही है तो आप इसमें हल्दी मिलाएं। इससे आपको तत्काल आराम मिलेगा।
शहद की तरह ही नारियल तेल भी अपने एंटी.इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण छालों में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मददगार होता है। बस आपको रूई की मदद से नारियल का तेल अपने छालों पर लगाना है।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन सेब का सिरका भी मुंह के छालों को ठीक करने का एक अचूक उपाय है। इसके लिए आप आधा कप पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। कुछ मिनट के लिए इसे मुंह में रखें। इससे छाले के कारण हो रहे दर्द में आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें –