/ / हैरान रह जाएंगे आप, नींबू के फायदे जानकर !

हैरान रह जाएंगे आप, नींबू के फायदे जानकर !

नीबू एक सदाबहार और रोग निवारक खट्टा फल है। नींबू की खासियत यह है कि यह पूरे बारह महीने बाजार में उपलब्ध रहता है। नींब का इस्तेमाल जायका बढ़ाने के अलावा कई बीमारियों को दूर करने में भी किया जाता है। नींबू के कुछ लाभ जो बढ़ाएंगे आपके खान का स्वाद और बैलेंस रखेंगे आपकी सेहत..

  • सब्जी में नींबू की कुछ बूंदे डालने से स्वाद बढ़ जाता है। खाने में खटास बढ़ाने का काम भी नींबू करता है।
  • नींबू का इस्तेमाल शरीर का वजन कम करने में भी किया जाता है।
  • नींबू से पाचन प्रक्रिया को सही रखने में मदद मिलती है।
  • कपड़ों पर गहरे दाग धब्बों को छुटवाने में भी नींबू काम आता है।
  • बालों से जुड़े रोगों को भी नींबू दूर करता है। जैसे, बालों का झडऩा, डेंड्रफ।
  • नींबू का रस मिलाने से सलाद और व्यंजन का स्वाद बढ़ता है।
  • विटामिन सी के अलावा यह पोटैशियम का भी बढ़ाता है। जिससे तंत्रिका तंत्र, हृदय और मांसपेशियां सुचारु रूप से काम करती हैं।
    दांत और मसूड़ों की जटिल बीमारियों को भी दूर करने में नींबू कारगार है।
  • नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे तेल, पेक्टिन, सिट्रिक अम्ल, रस, स्क्वाश तथा सार आदि तैयार किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें –

अपनाएँ ये टिप्स, बच्चों का दिमाग होगा, कंप्यूटर से भी तेज !