अलसी को अंग्रेजी में ‘फ्लैक्स सीड्स’ के नाम से जाना जाता है। इसके बीजो में बहुत से स्वास्थ्य लाभ छुपे है। अलसी पेट, दिल और रक्त से जुडी बीमारियों को झट से खत्म कर देती है और सुचारू रूप से काम करने में लाभकारी होती है। आइए जाने इसके अन्य फायदे –
1 अलसी के बीज भूरे-काले रंग के होते है जो हृदय सम्बन्धी रोगों को दूर करने में फायदेमंद होते है। इसमें घुलनशील फाइबर्स मौजूद होते है जो नेचुरल रूप से शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते है। इसके सेवन से हार्ट की आर्टरीज में जमा कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है। साथ ही खून का फ्लो शरीर में बेहतर हो जाता है।
2 ओमेगा-3 एसिड की मात्रा अलसी में अधिक पाई जाती है, जो शरीर में ब्लड क्लॉट होने से छुटकारा दिलाता है। ब्लड क्लॉट होने से शरीर में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ जाती है। अलसी के सेवन से आप हार्ट से जुडी समस्याओं से निजात पा सकते है।
3 अलसी के सेवन से शरीर में वसा कम हो जाती है। साथ ही यह वजन को कम करने में बहुत लाभकारी होती है। इसके प्रयोग से रक्त का कोलेस्ट्रॉल भी कम किया जा सकता है।
4 एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स से भरपूर अलसी त्वचा की झुर्रियां कम करने में गुणकारी होती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा हेल्दी और शाइनी बन जाती है।
5 अगर आप ऑथ्राईटिस, अस्थमा, डाइबिटीज और कैंसर की बीमारियों से जूझ रहे है तो आपको अलसी का सेवन करना चाहिए क्यूंकि इसमें अल्फा लाइनोइक एसिड मौजूद होता है। ये एसिड इन सभी बीमारियों को दूर करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है।
6 अलसी में लाइगन नामक तत्व पाया जाता है जो फीमेल हार्मोन्स के कंट्रोल को बनाए रखने में लाभकारी होता है।
7 सिर से जुडे रोगो के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। अलसी के तेल की मालिश सिर पर करनी चाहिए। सिर में बहुत फायदे मिलेगा। इसके तेल की मालिश से चेहरे की त्वचा भी निखर जाती है।
8 रोज़ाना सुबह शाम एक चम्मच अलसी का प्रयोग आपके शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने में फायदेमंद होगा। अलसी के बीज को पीसकर पानी के घोलकर पीने से शरीर में पैदा बहुत सी बीमारीयां ख़त्म होने लगेंगी।
यह भी पढ़ें-