/ / नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, गर्भावस्था के दौरान !

नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, गर्भावस्था के दौरान !

गर्भावस्था में कुछ चीजों से परहेज बहुत जरूरी होता है। और यह वही चीजें होती हैं।।जिन्हें हमेशा से ही प्रेग्नेंसी के लिए सही नहीं माना जाता रहा है। आइये आज हम कुछ ऐसी ही चीजो के बारे में जानते हैं। जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं खाना चाहिएं।

गर्भावस्था के दौरान इन चीजों का सेवन ना करें

कुछ मछलियां ऐसी होती हैं, जिनमें मरकरी पाया जाता है। यह मर्करी बच्चे के विकास को धीमा कर सकता है। और साथ ही उसके मस्तिष्क को भी हानि पहुंचा सकता।

पपीते को प्रेगनेंसी में नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। और साथ ही प्रेग्नेंसी में इसके न खाएं जाने का एक कारण यह भी है कि इसमें पाया जाने वाला एक तत्व लेटेक्स भी होता है, जो गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकता है।

प्रेगनेंसी के समय एल्कोहल और धूम्रपान बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। ऐसे में अच्छा यही रहेगा कि प्रेग्नेंसी से पहले ही इन्हें छोड़ दें।

बैंगन की तासीर भी गर्म होने के कारण प्रेगनेंसी में इसके सेवन से गर्भपात होने का ख़तरा रहता है इसीलिए बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिएं।

प्रेग्नेंसी के समय चाय और कॉफी को भी बेहद कम मात्रा में पीना चाहिएं। क्योंकि इससे आपकी धड़कन और चयापचय की क्रिया तेज होती है। जिसका असर बच्चे पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें –

अपनाएं ये टिप्स और पाएं पीठ के दर्द से राहत !