हम सभी लोग ये बात जानते है कि तांबे के बर्तनों में पानी पीना बहुत ही अच्छा होता है और ये आज से नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों के जमानों से लगातार चलता आ रहा है। आज भी बहुत सारे लोग तांबे के बर्तनों में पानी भरकर पीते है क्योकि ऐसा करना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि तांबे के बर्तन में रखा दही खाना हमारी सेहत के लिए कहा तक लाभकारी या हानिकारक होता है? तो चलिए आज हम आपको बताते है इस बारे में..
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि तांबे के बर्तन में दही रखना बहुत ही हानिकारक होता है। वैसे तो दही में बहुत से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम,विटामिन डी,विटामिन ए ,विटामािन ,पोटेशियम,कोलेस्ट्रॉल और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। लेकिन अगर यही तत्व जब तांबे के संपर्क में आते हैं तो लाभ की जगह हमें हानि पहुंचाते हैं और इसी वजह से इन तत्वों का शरीर पर गलत और उल्टा असर पड़ता है।
तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें और दूध को रखने से यह चीजें कॉपर से रिएक्ट करके फूड प्वॉयजनिंग का काम करती हैं। इससे डायरिया,पेट दर्द, डायरिया और उल्टी की समस्या हो सकती है। पानी के अलावा और फल या फिर और कोई भी खाने की चीज को तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए।
पानी को तांबे के बर्तन में इसलिए रखा जाता हैं क्योकि इसमें किसी भी तरह का कोई पोषक तत्व नहीं होता। यह जिस चीज के संपर्क में आता है वैसे ही गुणों को अपना लेता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीनेे से शरीर में कॉपर की कमी दूर हो जाती हैं।