/ / जानिए कैसे, सेहत के लिए अरबी है फायदेमंद ?

जानिए कैसे, सेहत के लिए अरबी है फायदेमंद ?

अरबी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न नामों से मशहूर है। बहुत से लोग इसका सेवन सब्जी खाकर करते है और कई लोग इसके पत्तों की पकौड़ी बनाकर खाते है।  इसके अलावा अरबी को व्रत में फलाहार के रूप में प्रयोग में लिया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और आयरन पाया जाता है। अरबी के शरीर के लिए बहुत से चौंकाने वाले स्वास्थ लाभ हैं। आइये जाने अरबी के फायदे यहां –

1 हार्ट सम्बन्धी रोग और ब्लड प्रेशर के लिए लाभदायक

पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम से भरपूर अरबी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में फायदेमंद होती है। इसके सेवन से स्ट्रेस और हार्ट सम्बन्धी रोग झट से खत्म हो जाता है।

2 कैंसर में है फायदेमंद

विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व अरबी में प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से बचाते हैं

3 डायबिटीज से करे बचाव

अरबी में अत्यधिक फाइबर पाया जाता हैं जिससे इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा कंट्रोल में रहती है। इसके इस्तेमाल से मधुमेय रोगी सही रहता है।

4 वजन करे कम

अरबी के सेवन से भूख को शांत किया जा सकता है। भरपूर मात्रा में फाइबर अरबी में मौजूद होने की वजह से यह मेटाबॉलिज्म को क्रियात्मक बनता है। साथ ही इसके प्रयोग से वजन को कम किया जा सकता है।

5 पाचन क्रिया को बनाए बेहतर

अरबी में फाइबर्स अधिक मात्रा में होते हैं जिससे पाचन क्रिया सुचारु रूप से काम करती है।

त्वचा में लाए निखार

अरबी के रूट्स में विटामिन ए और ई अधिक होता है जिससे स्किन हैल्दी और शाइनी बन जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होता होते है जो त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते है।

पित्त में फायदेमंद

अरबी के पत्तों का सेवन पित्त से जुडी समस्याओं में जरूर करना चाहिए। आपको अरबी के पत्तों के रस में थोड़ा-सा भूना हुआ जीरा मिलाकर लेना चाहिए। ऐसा करने से ये समस्या झट से खत्म हो जाएगी।

खांसी में असरदार

अरबी के इस्तेमाल से खांसी बहुत जल्दी सही हो जाती है। इसका इस्तेमाल आप सब्जी या रस के रूप में कर सकते है।

यह भी पढ़ें-

अपनाये ये आसान उपाय अपना वजन घटने के लिए !