/ / हो जायेंगे हैरान शहतूत खाने के ये बेमिसाल फायदे जानकार !

हो जायेंगे हैरान शहतूत खाने के ये बेमिसाल फायदे जानकार !

शहतूत का फल खाने में जितना ज्यादा स्वादिष्ट है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसमें पोटैशियम, विटमिन ए और फॉस्फॉरस बहुत ही प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस फल का रंग काला होता है। काले रंग के अलावा यह लाल और हरे रंग का भी मिलता है लेकिन हरे रंग का शहतूत खाने में तीखा या बहुत खट्टा लगता है। आइए आपको बताए शहतूत खाने के फायदे।

कलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है : शहतूत का रस दिल के रोगियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। रोज सुबह इसका जूस पीने से दिल विल्कुल स्वस्थ रहता है। साथ ही यह कलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

मुंहासों की समस्या दूर होती है : शहतूत की छाल और नीम की छाल को बराबर मात्रा में कूटकर इसके लेप को लगाने से मुंहासों की समस्या दूर होती है।

खून साफ करता है : शहतूत खाने से खून से जुड़ी सभी बीमारियों में आराम मिलता है। शहतूत, अंगूर और गुलाब की पंखुडिय़ों से बने रस में चीनी मिलाकर पीने से खून साफ होता है।

सूजन दूर होती : हर्बल एक्सपट्र्स के अनुसार, शरीर में कहीं भी सूजन होने पर शहतूत के रस में शहद मिलाकर लेप लगाने से सूजन में काफी आराम मिलता है।

लू से करता है बचाव : लू से बचने के लिए शहतूत का खूब इस्तेमाल किया जाना चाहिए। हर्बल एक्सपट्र्स गर्मी में शहतूत के रस में चीनी मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। शहतूत की तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मी में होने वाले लू से बचा जा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद : शहतूत आंखों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसका रस पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

पेट के कीड़े मरते हैं : शहतूत में कैल्शियम, फॉस्फॉरस विटामिन और पोटैशियम होता है। बच्चों को इसका जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं यह पेट के कीड़ों को भी मारने का काम करता है।

थकान दूर करने में सहायक : शहतूत खाने से प्यास शांत हो जाती है। पहाड़ों में ट्रेकिंग के दौरान शहतूत खाने से थकान भी कम लगती है।

यह भी पढ़ें-

धूम्रपान सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है, जानिए !