इलायची एक मसाला होता है जिसका इस्तेमाल अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते है। ये पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है। इसका प्रयोग लोग ज्यादातर चाय, खीर आदि व्यंजनों में करते है। इलायची केवल स्वाद में ही अच्छी नहीं होती परन्तु इसके शरीर के लिए बहुत से अन्य फायदे भी होते है। आइये जाने यहां –
1.मुंह की बदबू से दिलाए छुटकारा
इलायची छोटे छोटे दाने होते है जो माउथ फ्रेशनर की भूमिका निभाते है। इसके सेवन से मुंह में मौजूद गंदगी और बदबू समाप्त हो जाती है। मुँह से बदबू अकसर तब आती है जब हमारा पेट खराब या फिर कब्ज की समस्या हो रही होती है। इसके प्रयोग से पाचन क्रिया स्वस्थ हो जाती है। साथ ही इलायची मुंह की बदबू को भी कम कर देती है। मुँह की बदबू को दूर करने के लिए आप हमेशा 1-2 इलायची का प्रयोग अवश्य करे।
2.वैवाहिक जीवन बनाएं बेहतर
इलायची के प्रयोग से वैवाहिक जीवन अच्छा हो जाता है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा नपुंसकता में भी इलायची का इस्तेमाल करना लाभदायक माना जाता है.
3.पाचन क्रिया में फायदेमंद
इलायची शरीर के लिए बहुत सहायक होती है। इसका इस्तेमाल लोग ज्यादातर खाना खाने के बाद करते है। इसमें बहुत से पोषक तत्त्व पाए जाते है जो खाना पचाने में लाभकारी होते हैं। इलाइची के प्रयोग से अंदरुनी जलन से छुटकारा मिलता है क्यूंकि इसमें रासायनिक गुण पाए जाते है। इलायची का इस्तेमाल आप लगातार उल्टी होने के बाद कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया सुचारु रूप से काम करेगी।
4.गले संबंधी समस्या से दिलाएं राहत
इलायची गले की खराश की समस्या को कम करने में फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से गले के दर्द से भी जल्द छुटकारा मिल जाता है।
5.विषैलेपदार्थ को करे दूर
रासायनिक गुण शरीर में मौजूद होने की वजह से इलायची विषैले तत्वों को समाप्त कर देती है। इसके सेवन से खून भी साफ हो जाता है।
यह भी पढ़ें-