डॉयफ्रुइट्स के सेवन से हम कई सारी बिमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. आज हम आपको अंजीर के बारे में बता रहे हैं,जो आपको कई सारे रोगों से छुटकारा दिला सकता हैं.
*आप चाहें तो नियमित अंजीर खाकर कंस्टीपेशन की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप सामान्य रूप से अंजीर खा सकते है। इसके अलावा रात को पानी में दो से तीन अंजीर भिगोकर रखें। इसे रोजाना सुबह उठकर खा लें। इससे कंस्टीपेशन यानी हाज्मे से जुड़ी समस्या से निजात पाया जाता है।
*आप इसे पेस्ट बनाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। इससे आप चेहरे के सभी दाग धब्बे निकल आते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। इससे चेहरे के दानों या कील-मुंहसों से मुक्ति मिलती है।
*अंजीर में फासफोरस, विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है। ये सभी तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जिन महिलाओं की उम्र 50 पार कर चुकी है, उन्हें अकसर ओस्टियोपोरोसिस और पीठ में दर्द की शिकायत होती हैं। ऐसी महिलाओं को निश्चित रूप से अंजीर को अपनी डायट चार्ट में शामिल करना चाहिए।
*सूखे अंजीर में एन्टीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं प्राकृतिक अंजीर में सूखे अंजीर के तुलना में कम एन्टीऑक्सिडेंट्स के गुण होते हैं।
यह भी पढ़ें-