/ / जानिए, एवोकाडो के हैल्थ बेनिफिट्स !

जानिए, एवोकाडो के हैल्थ बेनिफिट्स !

एवोकाडो सेहत व स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। एवोकाडो दिखने में नाशपाती जैसा फल है। यह भूरे रंग का फल होता है। एवोकाडो को आप फल के रूप में या भोजन के रूप में खा सकते है। इसका मिल्कशेक व आइसक्रीम भी बनाई जाती है। एवोकाडो विटामिन ए, इ, बी, सी से भरपूर होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। एवोकाडो फैट व कैलोरीज से भरपूर फल है परन्तु इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट होता है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता। आइये जानते है एवोकाडो के स्वास्थ्य लाभ –

शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद – एवोकाडो शुगर के मरीज़ो के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट पाए जाते है जो मधुमेय के रोगियों के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। यह फैट इन्सुलिन लेवल को भी नियंत्रित रखता है।

2 हार्ट प्रोब्लेम्स में फायदेमंद  एवोकाडो हार्ट प्रोब्लेम्स में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी 6 और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट प्रोब्लम्स को दूर करता है।

पाचन क्रिया बेहतर बनाए – एवोकाडो में बहुत से पोषक तत्त्व पाए जाते जो पाचन क्रिया को सुचारु रखने में सहायक होते है। एवाकाडो में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज की समस्या से हमे राहत दिलाता है।

त्वचा को निखारे – एवोकाडो के तेल को त्वचा के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसके ऑयल से मसाज करने से त्वचा का रूखापन गायब हो जाता है और त्वचा में चमक आ जाती है। एवोकाडो तेल का प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।

आँखों की ज्योति बढाए – एवोकाडो का सेवन करने से ज्योति बढ़ जाती है। इसमें कैरोटीन ल्यूटिन पाया जाता है जो आँखों में होने वाली परेशानियों से हमे बचाता है। एवोकाडो मोतियाबिंद दूर करने में भी सहायक होता है।

बालो के लिए फायदेमंद  एवाकाडो बालो की समस्या को दूर करने में बहुत लाभदायक है। डैमेज बालो के लिए आप एवोकाडो को पीस कर उसमे अंडा, दही और जैतून का तेल मिला लें और इसे अपने बालों में लगा लें। इस मिश्रण से आपके बाल स्मूद व शाइनी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

जानकर चौंक जायेंगे आप, हल्दी वाला दूध पीने से नहीं होता है कोई फायदा !