/ / आखिर रातों में क्यों जागते हैं लोग, जानिए !

आखिर रातों में क्यों जागते हैं लोग, जानिए !

इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग पाये जाते हैं जिनको रात में काम करने की आदत होती हैं। वे दिन में काम करते हैं लेकिन रात में ही वे ज्यादा काम करना पंसंद करते हैं। लेकिन क्या रात में जागकर काम करना सही हैं। रात में जागकर काम करने से कई तरह की गंभीर बीमारिया हो जाती है।

लेकिन कई इंसान ऐसे भी हेाते हैं जिन्हें रात में नींद नही आती और वो रात में ही काम करते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसे इंसान भी होते हैं जिन्हें जीवनभर में नींद न आने की समस्या रहती है उसकी वजह इंसान के जीन में होने वाला उत्परिवर्तन होता है। अमेरिका के रॉकफेलर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध इस बात का पता किया हैं कि

जीन सीआरवाई1 की अलग-अलग किस्में आंतरिक जैविक समय (बाइलॉजिकल क्लॉक) को कम कर देती हैं जो कि रात के वक्त नींद आने की अवस्था और सुबह में जागने के बाद आपको नियंत्रित करने का काम करती है। ऐसे इंसान जो रात में नींद नहीं आने के ऐसे वेरिएंट्स से ग्रसित हैं उन्हें यह लंबे समय तक जगाए रखती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक नींद न आने की समस्या एक खास जेनेटिक बदलाव के कारण आ सकती हैं। उन पर शोध में सामने आया था कि उनमें ऐसे वेरिएंट्स पाये जाते हैं जो उन्हें लम्बे समय तक नींद नही आने में काम करती हैं। इनके शरीर में ऐसी कोई बीमारी के लक्षण नहीं पाये गये।

यह भी पढ़ें-

अपनाये ये आसान तरीके कान की सफाई करने के लिए !