/ / जानिये, सरसों तेल के फायदे !

जानिये, सरसों तेल के फायदे !

सरसों का तेल की गिनती ऐसे तेलो में होती हैं, जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। इसका प्रयोग ना केवल लोग खाने में करते हैं बल्कि यह एक तरह का सौदंर्य प्रसाधन भी हैं। साथ ही सरसों के तेल से आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते है।

अगर रूप से नियमित सरसों के तेल से मालिश की जाए जोड़ो के दर्द में काफी राहत मिलती है। सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूडों की मालिश करने से दांत के दर्द में आराम मिलता है। यह नुस्खा सिर्फ दांत के दर्द से ही आराम नहीं दिलाता, बल्कि इससे दांत भी मजबूत बनते हैं।सरसों का तेल वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आपके मेटाबाॅलिज्म को तेज़ करते हैं। इसलिए खाने में इसका प्रयोग लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें –

बार-बार आते हैं चक्कर, तो करें ये छोटा सा उपाय