/ / जानिए, चीकू के बेहतरीन फायदे !

जानिए, चीकू के बेहतरीन फायदे !

चीकू एक फल होता है है जो स्वाद में मीठा होता है। इसकी शेप आलू से मिलता झुलती होती है। इसको हर कोई खाना पसंद करता है क्यूंकि ये बहुत टेस्टी होता है। स्वाद के साथ साथ इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। आइए जाने चीकू खाने के फायदे –

1 चीकू में बेटा-क्राइटॉक्सथीन पाया जाता है जिससे बहुत सी ह्रदय और रक्त सम्बन्धी समस्याओं को दूर किया जाता है। इसके सेवन से फेफड़ो में होने वाला कैंसर भी कम होने लगता है।

2 विटामिन ‘ए’ तत्वों से भरपूर चीकू आंखो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से आंखो की रोशनी बढ़ती है।

3 चीकू के छिलके में टैन्निक मौजूद होता है जो सूजन और बुखार को खत्म कर देता है।

4 चीकू में विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘बी’ और ‘ई’ अधिक मात्रा में पाए जाते है जो त्वचा संबंधी समस्याओं को समाप्त कर देता है। साथ ही ये त्वचा को निखारने में फायदेमंद होता है।

5 अगर पेट के रोगो जैसे कब्ज और दस्त से बचना चाहते है तो आप चीकू का सेवन कर सकते है। ऐसा करने से आंतों की शक्ति बढती है और आंतें ताकतवर हो जाती हैं।

6 चीकू में कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में होते है जो हड्डियों को मजबूती देते है।

7 चीकू का इस्तेमाल करने से शरीर की कमजोरी और ढीलापन दूर हो जाता है। इसमें कार्बोंहाइड्रेड और न्यूट्रिएंट भी पाए जाते है जो स्तनपान कराने वाली औरतो के लिए फायदेमंद है।

8 अगर आप हृदय और गुर्दे की समस्या से परेशान है तो आप चीकू का सेवन कर सकते है। ये समस्या जल्द ठीक हो जाएगा। साथ ही ये एनिमिया की बीमारी को भी खत्म करने में फायदेमंद होता है।

9 चीकू ठंडा और पित्तनाशक होता है। इसके इस्तेमाल से पेशाब में होने वाली जलन की समस्या को समाप्त किया जा सकता है।

10 चीकू का सेवन करने से शरीर को उर्जा मिलती है। ये एक्सरसाइज करने वाले लोगो के लिए एक अच्छा टॉनिक होता है।

यह भी पढ़ें-

अपनाये ये आसान उपाय एंडोमेट्रियोसिस की समस्याओं से बचने के लिए !