सर्दियों के मौसम में हम अपने आप को ठण्ड से बचाने के लिए बहुत से गर्म कपडे पहनते हैं लेकिन शरीर को अंदरूनी गर्मी की आवश्यकता होती है जो सही खाने से मिलती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन कर आप ठण्ड से बचे रह सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस बारे में:
बादाम: बादाम की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में बादाम का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बादाम ना ही सिर्फ याददाश्त बढ़ाने में मददगार है, बल्कि शरीर में गर्मी भी प्रदान करते है।
शहद: शहद के सेवन से शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। हररोज़ एक चम्मच शहद खाने से अत्यधिक ठंड से बचने में मदद मिलती है।
नारियल तेल: नारियल तेल आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढाता है और शरीर के तापमान को वापस सामान्य करता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में नारियल का तेल आपको ठण्ड से बचाये रखने में मददगार होता है।
ओटमील: रोजाना ओटमील का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर ठण्ड से बचा रहता है।
यह भी पढ़ें –