/ / करे यह उपाए, अगर आपके भी पीठ में रहता है दर्द !

करे यह उपाए, अगर आपके भी पीठ में रहता है दर्द !

आजकल के युवा दिनभर भागदौड़ में अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं। ऐसे में हर थोड़े दिन में अलग अलग तरह का दर्द शुरू हो जाता हैं। कई लोगों को पीठ में बहुत दर्द रहता हैं। जिसकी वजह से उनको उठना बैठना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। अगर आपके भी पीठ में दर्द रहता हैं तो हम आपको कुछ उपाए बता रहे हैं जिससे आपका दर्द ठीक हो जायेगा।

*कब्ज, पेट की समस्याएं और पीठ दर्द आपस में संबंधित हैं। फाइबर युक्त भोजन लेने से ये सब समस्याएं दूर हो जाती हैं।
*हल्दी अपने कई गुणों के लिए जानी जाती है। हल्दी में पाया जाने वाला कर्कुमिन ऊतकों को नष्ट होने और सूजन आदि से बचाता है और मांसपेशियों को भी ठीक रखता है। हल्दी पाउडर को सलाद पर छिडकें और सब्जी में मिलाएं।
*लहसुन अपने दर्द निवारक गुणों के कारण जाना जाता है। इसे नारियल तेल में गर्म करने के बाद मालिश करने से मांसपेशियों की जकड़न कम होती है और दर्द से आराम मिलता है।
*आयुर्वेद के मसाले की चाय पीने से दर्द और कब्ज दोनों में आराम मिलता है।
*आमतौर पर पीठ दर्द का मुख्य कारण कैल्शियम की कमी होता है। डेयरी उत्पाद कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
अदरक- अदरक में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेट्री तत्‍व पेट को ठीक करने के लिए सहायक होते हैं। यही कारण है कि अदरक पीठ दर्द से भी आराम दिलाता है।

यह भी पढ़ें-

होता है ये बड़ा नुकसान, शराब के सेवन से !