सूजी ऐसी चीज़ हैं जो खाने में बहुत हलकी होती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होती हैं। कई लोग इसका रोजाना उपमा के तौर पर ब्रेकफास्ट करते हैं। कई लोग इसका इडली, डोसा बना कर काम में लेते हैं। हम आपकों सूजी से हमारी सेहत पर होने वाले फायदों के बारें में बता रहे है…
*सूजी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ अन्य सभी पोषक तत्व होते है। इनसे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके सेवन से दिनभर हमारी बॉडी इतनी एक्टिव रहती है और आलस्य कभी नहीं रहता।
*सूजी का पाचन धीरे-धीरे होता है। इस वजह से भूख जल्दी नहीं लगती है और ज्यादा खाना नहीं पड़ता है। यही कारण है कि सूजी बढते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करती है।
*एनीमिया रोग के मरीजों के लिये सूजी काफी लाभदायक होती है। यह खून की कमीं को पूरी करती है।इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है। सूजी में मौजूद फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम नर्वस सिस्टम को भी ठीक रखने में मदद करते हैं। सूजी का सेवन करने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती हैं जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकता हैं।
यह भी पढ़ें-
जानिए आसान व घरेलू उपाय, अर्थराइटिस का दर्द दूर करने के लिए !