/ / हो जायेंगे हैरान, चीकू के ये चमत्कारीक फायदे जानकर !

हो जायेंगे हैरान, चीकू के ये चमत्कारीक फायदे जानकर !

यह बात तो हम सभी जानते है कि आम को फलों का राजा कहते है। तो चीकू भी गुणों के मामले में उससे कतई पीछे नहीं हैं। अगर चीकू के गुणों पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि सेहत की दृष्टि से चीकू बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। चीकू स्वाद में जितना मीठा होता है, उसके गुण भी स्वास्थ्य के लिए उतने ही ज्यादा लाभकारी होते हैं।

चीकू के बीज को पीसकर पाउडर बना लें और उसमें अरंडी का तेल मिलाकर सिर की त्वचा पर लगाने से डैन्ड्रफ से छुटकारा मिलता है।

चीकू के बीजों को पीसकर सेवन करने से गुर्दे की पथरी खत्म होती है, साथ ही गुर्दे के अन्य रोगों से भी राहत मिलती है। चीकू में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसके चलते ये फ्री रेडिकल्स को रोकने की शक्ति रखता है। इसकी वजह से त्वचा झुर्रियों से मुक्त रहती हैं।

चीकू बाल सफेद होने से रोकने में सहायता करता है। यह बालों के लिए बहुत लाभकारी है। यह आपके सिर की स्कैल्प को स्वस्थ रखता है।

चीकू खाने से पेट की खराबी में बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह कब्ज को ठीक करता है और आपकी पाचन शक्ति को भी अच्छा बनाता है। इसके अलावा यह हार्ट की बीमारियों से बचाव करता है।

चीकू आपके शरीर को संक्रमण से बचाता है। इसमें एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण, पॉलीफेनोलिक होते हैं, जो आपके शरीर को संक्रमण से बचाते है।

यह भी पढ़ें-

जानिए, ख़राब मूड के लाभ !