/ / इस तरह से पाएं घुटनों के दर्द से निजात

इस तरह से पाएं घुटनों के दर्द से निजात

बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान पान के कारण आज कल काफी लोग बिमारियों से उलझ रहे हैं। उनमें से एक बीमारी है घुुटनों का दर्द। कई बार तो घुुटनों का दर्द इतना बढ़ जाता है कि चलना-फिरना और उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु नुस्खे जिससे आप घुुटनों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

अखरोट: अखरोट के सेवन से आप शरीर में किसी भी तरह के दर्द से छुटकारा पा सकते है। हर रोज खाली पेट अखरोट का सेवन करने से आप घुटनों के दर्द से छुटकारा पा सकते है।

एक्सरसाइज: खान-पान का खास ख्याल रखने के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को भी शामिल करें। रोजाना 10-15 मिनट भद्र आसन करने से आप घुटनों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

नारियल: नारियल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। हर रोज सुबह कच्चे नारियल का सेवन करने से आपको बुढ़ापे में घुटनों के दर्द जैसी प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ता।

सर्दी बढ़ते ही होता है वायरस का हमला, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स