/ / बीमारियां रहेगी कोसों दूर, अगर आपके घर में लगे हुए हैं ये पौधें !

बीमारियां रहेगी कोसों दूर, अगर आपके घर में लगे हुए हैं ये पौधें !

पेड़-पौधे हमारे जीवन को स्वस्थ रखने के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें पेड़-पौधो से सांस लेने के लिये शुद्ध वायु, खाने के लिये फल और भी बहुत कुछ मिलता हैं। इसीलिए आज लोग घरों में ज्यादा नहीं तो थोड़ी बहुत जगह बगीचे के लिये या छोटे पौधो के लिये रखते हैं। आज आप जानेंगे कुछ ऐसे पौधो के बारे में जिन्हें अगर आप अपने घर में लगाते हैं तो आपकी सेहत स्वस्थ रहेगी और आपके घर की सुंदरता भी बढेगी। ये हैं वो गुणकारी पौधे –

पुदीना – घर में पुदीना लगाना बहुत लाभदायक होता हैं। पुदीना ब्लड प्रेशर की बीमारी में काम आता हैं। ये लौ ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर दोनों में ही काम आता हैं। इसके लिए पुदीने की चटनी का प्रयोग किया जाता हैं। गर्मी में पुदीने का सेवन करने से लू नहीं लगती हैं।

तुलसी – तुलसी को बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं। और साथ ही तुलसी को पूजनीय भी माना जाता हैं। ये बहुत से घरो के आँगन में लगाई जाती हैं। तुलसी लगाने से घर कीटाणु रहित रहता हैं और वातावरण शुद्ध रहता हैं। सर्दी-जुकाम होने पर तुलसी की चाय का सेवन किया जाता हैं।

करी पत्ता – करी पत्ते का ज्यादातर उपयोग साउथ में खाना बनाते समय किया जाता हैं। इसका प्रयोग दाल, सांभर, कड़ी आदि बनाने में किया हैं। डायबिटीज़ के रोगों के लिये करी पत्ते का सेवन करना लाभदायक होता हैं।

यह भी पढ़ें –

जरूर पीये नीम का जूस, बहुत उपयोगी है ये सेहत के लिए !