हर इंसान की सुबह की शुरुआत चाय की चुस्कियों से होती है। कई लोग बेड से जब तक नहीं उठते तब तक उनके पास चाय न आ जाए। लगभद 80 परसेंट लोग चाय का सेवन बेड पर ही करते है। चाय के फायदे तो आप सही जानते है लेकिन आज हम आपको बता रहे है चाय पीने के नुसकान। आइये जाने यहां –
1.सुबह खली पेट दूध वाली चाय का सेवन करने से कई बार काफी नुकसान हो जाता है। खाली पेट इसके सेवन से व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता था और जल्दी थका थका महसूस करता है।
2. चाय का खाली पेट प्रयोग करने से घबराहट और मिचली की समस्या हो सकती है।
3 .सर्दियों के दिनों में ध्यान रखें कि आप बनी हुई चाय को ही बार बार गरम करके न पीएं। आपका ऐसा करना काफी नुकसानदायक हो सकता है।
4. जिस व्यक्ति को ऐसा लगता है कि कड़क चाय पीने से शरीर में एनर्जी आती है तो ये बिलकुल गलत है। प्रातः कड़क चाय का प्रयोग करने से पेट सम्बन्धी परेशानियां हो जाती हैं जैसे पेट में जख्म हो जाना, पेट की त्वचा का जल जाना और पेट का अल्सर। कड़क चाय का सेवन बिलकुल अवॉयड करें।
5. ध्यान रखें कि खाली पेट चाय को उपयोग में न लें क्यूंकि इससे बहुत सी बीमारियां हो सकती है। अगर आप सुबह चाय पीने के एडिक्ट है उससे पहले सुबह दो से तीन गिलास पानी पी लें या फिर थोड़ा बहुत कुछ हल्का खा लें।
6. चाय शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि मौसम में गर्मी है या सर्दी। इसमें भरपूर मात्रा में कैफीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें थियोफाइलिन, एल थयनिन तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को बहुत संदीप्त करते हैं।
7. अगर आपको लगता है कि सुबह खाली पेट काली चाय यानि ब्लैक टी का सेवन करना सही रहेगा तो यह एकदम गलत है। ब्लैक टी के सेवन से बहुत स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकती है। साथ ही यह मोटापे को भी बढ़ा देती है।
यह भी पढ़ें-