शहद को यकीनन सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है, लेकिन फिर भी इसका सेवन करते समय आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। अन्यथा इससे लाभ के स्थान पर हानि प्राप्त होती है। कभी-कभी तो शहद के सेवन में आपके द्वारा की गई गलतियां आपके लिए काफी घातक भी साबित हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन सावधानियों के बारे में-
अगर आप शहद का सेवन कर रहे हैं तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। आवश्यकता से अधिक इसका सेवन आपके लिए कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें खडी कर सकता है।
वहीं अमूमन देखने में आता है कि कुछ लोग इसे गर्म करने के बाद खाते हैं। आप भूलकर भी ऐसी गलती न करें। कुछ लोग शुद्ध शहद खाने के चक्कर में सीधे छत्ते में निकला हुआ शहद खाते हैं। दरअसल, उस समय शहद में बहुत से सूक्ष्म जीवाणु होते हैं जो आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकते हैं।
इसके अतिरिक्त शहद को कुछ खानों के साथ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। वरहना यह आपके लिए जहर बन जाता है। उदाहरण के तौर पर, चाय, काॅफी, अमरूद, अंगूर, खटटे फल, व मांस-मछली के साथ खाने से परहेज करना चाहिए। वहीं शहद का सेवन करने के बाद गरम पानी पीना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें –