/ / अगर आप भी माइग्रेन की समस्या से हैं परेशान,तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

अगर आप भी माइग्रेन की समस्या से हैं परेशान,तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आजकल काफी लोगों को माइग्रेन की प्रॉब्लम है। माइग्रेन की प्रॉब्लम में आधे सिर में काफी तेज दर्द होता है। माइग्रेन में मचली आना, तेज रौशनी का बढ़ जाना, धुंधले धब्‍बे, गर्दन में दर्द आदि सब प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ घरेलु नुस्खे जिससे आप माइग्रेन के दर्द से तुरंत ही छुटकारा पा सकते हैं।

  • पिपरमिंट सिरदर्द के लिए बहुत सहायक है। पिपरमिंट की बनी हुई चाय का सेवन करने से आप सिरदर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
  • नारियल तेल से 10-15 मिनट मसाज करने से आपको सिर दर्द से छुटकारा मिलेगा।
  • अदरक के सेवन से सिरदर्द जल्दी ठीक होता है। भोजन बनाते वक्‍त उसमें थोड़ा सा अदरक मिला दें और फिर खाएं, आप चाहें तो अदर की चाय का सेवन कर सकते हैं।
  • लहसुन खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ पेनकीलर का काम भी करता है। एक चम्‍मच लहसुन रस का सेवन करने से सिरदर्द से बहुत जल्द छुटकारा मिलता है।
  • सिर में अगर भारीपन का महसूस हो तो तुरंत ही सरसों के तेल को हल्‍का गुनगुना करके सिर की मसाज करें। इसकी मसाज करने से आपको तुरंत रहत मिलेगी।

अवश्य खाएं ये फल, अगर देनी है सर्दी-खांसी को मात !