लगातार बढ़ती उम्र के साथ हमारी आँखों के चारो तरफ की मांसपेशियां बहुत ढीली पड़ने लगती है और हमारी आँखें बहुत ही कमजोर हो जाती है। आंखों की रौशनी हमारे आहार और जीवनशैली पर भी बहुत हद तक निर्भर करती है। इंसान की दुनिया आँखों के बिना अधूरी होती है। आंखें हमारे शरीर का सबसे ज़रूरी हिस्सा होती है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों की चमक और रोशनी को हमेशा बरक़रार रखना चाहते है तो हमेसा पौष्टिक आहारों का ही चयन करें।
-आंखों की स्वस्थ्यता के लिए अच्छी नींद बहुत ही आवश्यक है, नहीं तो आंखों के नीचे काला घेरा पड़ जाता है और रोशनी भी बहुत कम होती है।
-पपीते का नियमित सेवन आँखों की रौशनी को तेज करने में बहुत मदद करता है। हाल में ही हुई एक रिसर्च के अनुसार रोज पपीता खाने से हमारी आंखों की कई सारी बीमारियां दूर होती हैं।
-आप अपनी आँखों की रौशनी को अगर बढ़ाना चाहते है तो रोज़ाना एक सेब के मुरब्बे का सेवन अवश्य करे। यह हमारी आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे हमारी आंखों की रोशनी बहुत तेज होती है।
-आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए हरी सब्जियों में जैसे पालक व पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन अवश्य करना चाहिए। इनका सेवन करने से हमारी आंखों का सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव होता है।
-भुट्टे के बीज भी आंखों की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। कॉर्न में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और लुटिन पाए जाते है जो हमारी आंखों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं।
यह भी पढ़ें-
सेहत के लिए हवा में उड़ने वाले बारिक धूल के कण होते है बहुत हानिकारक !