/ / चने की दाल बेहद गुणकारी है, कीजिए सेवन,मिलेगा इन रोगों से छुटकारा !

चने की दाल बेहद गुणकारी है, कीजिए सेवन,मिलेगा इन रोगों से छुटकारा !

हमारी सेहत के लिए चने की दाल बेहद गुणकारी होती हैं, इसका हर रोज यूज लेना चाहिए। इससे हमारी सेहत ठीक रहती हैं। ये स्वाद के साथ-साथ चने की दाल कई पोष्टिक गुणों से भरपूर होती है।

चने की दाल में प्रोेटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। चने की दाल का सेवन करने से शरीर को कई रोगों से दूर रखा जा सकता है। चलिए जानते हैं चने की दाल यूज करने से होने वाले लाभ के बारे में..

-जो इंसान शरीर का वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं उनके लिए ये बेहद लाभकारी होती है। चने की दाल का सेवन करने से पेट काफी देर तक भरा रहता है जिससे और कुछ खाने का मन नहीं करता। ऐसे में मोटापा कम होने में सहायता मिलती है। इसके अलावा चने की दाल से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

-अगर आप चने की दाल का सेवन करेंगे तो खून की कमी नहीं होगी, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है जिससे खून की कमी पूरी होती है। जिन लोगों को एनिमिया की परेशानी होती है उन्हें अपनी डाइट में चने की दाल जरूर शामिल करनी चाहिए।

-अगर जिन इंसान को डायबिटीज की परेशानी होती है उनके लिए चने की दाल बेहद गुणकारी होती है। इसमें मौजूद ग्लाइसमिक इंडेक्स शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रखता है।

-इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट की कई परेशानियों को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें-

जानिए, खरबूजा के बीज के ये फायदे !