हमारी सेहत के लिए अखरोट बेहद गुणकारी होता हैं, इसका हर रोज यूज लेना चाहिए। इसका सेवन करने से सेहत ठीक रहती हैं। ये दिमाग के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना गया है।
अखरोट एक प्रकार क बेहतरीन फूड है। अखरोट में अल्फा लिपोइक एसिड होता है, जो बेहद उपयोगी तत्व है। शाकाहारी लोगों के लिए अखरोट प्रकृति का वरदान है।
इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कीजिए। मसलन सलाद के साथ, पास्ता, डिप्स, स्प्रेड और आइस-क्रीम और ब्रॉनी के साथ इसका उपयोग आसानी से किया जा सकता है। सेहत के लिहाज से अखरोट को बेहद अच्छा माना जाता है।
-इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ये अस्थमा, आर्थराइटिस, त्वचा समस्या , एक्जिमा और सोरायसिस जैसे रोगों से सुरक्षा करता है। हर रोज दो अखरोट खाने के अनेक फायदे है।
-अखरोट का सेवन करने से हड्डिया मजबूत होती हैं। साथ ही ये दांतों के लिए भी अच्छा होता है। डेंटिस्ट भी हेल्दी दांतों के लिए इसके हर रोज सेवन की सलाह देते है।
-इसमें फाइबर्स, विटामिन बी, मैग्नीशियम तथा एंटी-ऑक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते है। ये बालों और स्किन को ठीक रखता है।