जब किसी व्यक्ति को दस्त होते हैं तो उसकी पूरी दिनचर्या ही प्रभावित होती है। ऐसे में आपका कुछ भी खाने-पीने का मन ही नहीं करता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका आहार आपके स्वास्थ्य को काफी हद तक प्रभावित करता है। इसकी मदद से आप न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं, बल्कि बीमार होने पर आपका खान-पान आपको काफी हद तक ठीक या बीमार भी कर सकता है। तो चलिए जानते हैं उन खादय पदार्थों के बारे में, जिन्हें दस्त होने पर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए-
सबसे पहले तो आप बहुत अधिक मिर्च-मसाले या तीखा खाना खाने से बचें। इससे आपके पेट में जलन हो सकती है और आपको काफी दर्द का अहसास होगा।
चूंकि दस्तों के दौरान पेट में दर्द भी होता है तो आप ऐसे आहार का सेवन करने से बचें, जो आपकी समस्या को बढाते हैं। उदारहण के तौर पर, पपीते का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है, लेकिन दस्तों में इसके सेवन से परहेज करना चाहिए।
ठीक इसी तरह, काॅफी के शौकीन लोगों को लूज मोशन में काॅफी नहीं पीनी चाहिए। इससे उनके पेट का दर्द बढ सकता है।
वहीं इसके अतिरिक्ति डेयरी प्राॅडक्टस जैसे दूध, चीज, क्रीम, आईसक्रीम आदि आपकी समस्या को बढा सकते हैं। लेकिन इस लिस्ट में दही का नाम शामिल नहीं है। आप चाहें तो इसे बेफिक्र होकर खा सकते हैं।
जिन खादय पदार्थों में हाई फैट कंटेट होता है, उन्हें भी लूज मोशन के दौरान काफी हानिकारक हो सकता है। इन भोज्य पदार्थों में क्रीमी फूड, फास्ट फूड, फ्राइड फूड आदि भी शामिल हैं।