/ / जानिए, पेशाब से जुड़े ये रोचक तथ्य !
Woman with prostate problem in front of toilet bowl. Lady with hands holding People wants to pee - urinary incontinence concept

जानिए, पेशाब से जुड़े ये रोचक तथ्य !

जब भी हम पेशाब करते हो, तो आप देखते हो कि पेशाब करने पर उसमें बहुत ज्यादा झाग बन जाते हैं। पेशाब का कलर, पेशाब आने की मात्रा और पेशाब में से आने वाली बदबू से ही व्यक्ति के स्वास्थ्य के पूरी तरह पता लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति स्वस्थ हैं या बीमारियोें से ग्रस्त है। जिस व्यक्ति का पेशाब सही मात्रा में आता है और किसी भी प्रकार की बदबू नहीं आती हैं, तो वह व्यक्ति बहुत स्वस्थ होता है। इसके विपरीत अगर पेशाब में बदबू आना, पेशाब में झाग बनते हैं तो यह व्यक्ति के लिए थोड़ी गंभीर चिंता का विषय है। कभी-कभी पेशाब में झाग आने में कोई चिंता की बात नहीं हैं। परन्तु अगर जिस व्यक्ति के हमेशा पेशाब में झाग आते तो उससे डाक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। तो आज हम आपको बताते है पेशाब में झाग आखिर क्यों बनते हैं?

डिहाइड्रेशन

हमारे शरीर में जब पानी की मात्रा कम हो जाती हैं, तो हमारे पेशाब में झाग आने लगते हैं। जब हमारा शरीर डिहाइड्रेड होता है, तो हमारी बाॅडी में से प्रोटीन और केमिकल्स बाहर निकलते है। इसलिए व्यक्ति को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। जो उसके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

गर्भधारण

एक अन्य कारण जब महिलायें गर्भधारण करती हैं, तो गर्भधारण के कारण उनके शरीर में जो परिवर्तन होता हैं उसके कारण ही महिलाओं के पेशाब में झाग आते हैं। क्योंकि गर्भधारण के कारण उनकी किडनी को बहुत अधिक काम करना पड़ता हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में से प्रोटीन लीक होता है, जिसके कारण उनके पेशाब में झाग बनते हैं।

तनाव

एक कारण यह भी हैं जब हम परेशान होते हैं और किसी बात से तनाव में होते हैं। तो उसका असर भी हमारे शरीर पर पड़ता हैं, और जब हम पेशाब करते हैं, तो हमारे पेशाब में झाग बनते हैं। झाग आने का कारण हैं एलब्यूमिन, यह एक प्रकार का प्रोटीन जो कि हमारे पेशाब में पाया जाता है। ज्यादा तनाव के कारण यह प्रोटीन स्रावित होने लग जाता है और हमारे पेशाब में झाग आने लग जाते हैं।

डायबिटीज

हाई ब्लड प्रेशर हमारी किडनी के लिए नुकसानदायक है। जिसका सीधा असर हमारे शरीर में से आने वाले पेशाब पर पड़ता है। उसके कारण भी पेशाब से झाग बनते हैं।

यूआईटी भी एक समस्या है। कभी-कभी हमारे शरीर में बैक्टरीया इंफेक्शन भी हो जाता है। जिसके कारण भी हमारे पेशाब से झाग आने लगते हैं।

इन सभी के कारण जब हम पेशाब करते हैं तो हमारे पेशाब में झाग आते हैं।

यह भी पढ़ें-

जानिए, अलसी खाने के ये फायदे !