हर स्त्री की यह चाहत होती हैं कि शादी होने के बाद उसे भी बहुत अच्छा मातृत्व सुख प्राप्त हो। प्रत्येक स्त्री को संतान प्राप्ति के बाद अपने खाने-पीने की वस्तुओं पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। जिससे आगे मां व बच्चे को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो व दोनों का स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहें।
लेकिन कई बार देखा जाता हैं कि स्त्रीयां जब गर्भधारण करती हैं, तब तो अपने दिनचर्या व खान-पान का ध्यान अवश्य रखती हैं। परंतु जब वह मां बन जाती हैं, तो अपने खान-पान का सही ध्यान नहीं रखती हैं। जिसके कारण थोड़े समय बाद ही उनके स्वास्थ्य में बहुत तेज गिरावट आने लगती हैं। जो दोनों के लिए ही बहुत ज्यादा नुकसानदायक हैं।
मां बनने के बाद स्त्रीयों को करीब 1 साल तक बच्चे को अपना ही दूध पिलाना चाहिए, इसलिए मां बनने वाली स्त्री को अपने भोजन में लिये जाने वाले खाद्य पदार्थां पर बहुत ही विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए आपको बतायें मातृत्व सुख प्राप्त करने के बाद आपको किन प्रमुख व्यंजनों का प्रयोग खाने में करना चाहिए। जिससे आपका व आपके बच्चे का स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।
पालक का सेवन
हरी सब्जियों में पालक प्रमुख है, क्योंकि पालक में प्रचूर मात्रा में लोहा खाद्य प्रदार्थ पाया जाता है व पालक में विटामिन का भी खजाना होता हैं। इसलिए आपको पालक को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
जुई (ओट्स) का सेवन
जुई में प्रचूर मात्रा में तंतु व लोहा पाया जाता है। यह भी मां व बच्चे के लिए लाभदायक होती हैं।
अंडे का सेवन
मातृत्व सुख प्राप्त होने के बाद महिलाओं को अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करना जरूरी हैं। सबसे अधिक प्रोटीन अंडे में पाया जाता हैं। जिससे आपको प्रोटीन व भोजन तत्व मिलते हैं, जो आपको अंदर से मजबूती प्रदान करता है।
विटामिन ई का सेवन
मातृत्व सुख मिलने के बाद हरेक चीज उसके स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होती है। विटामिन ई प्राप्त करने के लिए अपने आहार में बादाम का भी प्रयोग करना चाहिए। बादाम में उपस्थित पौषक तत्व माता व बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
दूध का सेवन
दूध में कई प्रकार विटामिन पाये जाते हैं, जो हमारे सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। दूध में पाये जाने वाला कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए काफी लाभदायक है। दूध को पूर्ण आहार माना जाता है।
यह भी पढ़ें-
अपनाये ये आसान उपाय, अगर आप चाहते है कंप्यूटर जैसा तेज दिमाग !