/ / अपनाये ये आसान उपाय, सफ़ेद दाग से छुटकारा पाने के लिए !

अपनाये ये आसान उपाय, सफ़ेद दाग से छुटकारा पाने के लिए !

सफेद दाग वैसे तो कोई बड़ा रोग नहीं है, लेकिन भारत में इसे गंभीर सामाजिक समस्या के रूप में देखा जाता है। इस एक दाग की वजह से कई लोगों को तो बहुत सामाजिक बहिष्कार भी सहना पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि जिन लड़के और लड़कियों को ये गंभीर समस्या है, उन्हें शादी में परेशानी आती है। सामाजिक तौर पर लोग उनके बारे में तरह-तरह की बाते करने लगते हैं, जो कि बहुत ही गलत है।

हालांकि धीरे-धीरे लोगों की सोच में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है और इसके विरोध को गलत मान रहे हैं। सफेद दाग जिसे हम ल्यूकोडर्मा कहते हैं विश्व में एक से दो प्रतिशत लोग इस रोग से प्रभावित हैं, लेकिन भारत में इस रोग के शिकार लोगों का प्रतिशत चार से पांच है। इस रोग से ग्रसित लोगों के बदन पर अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग आकार के सफेद दाग भी आ जाते हैं।

सफेद दाग होने के कारण

मेलेनिन बनाने वाली कोशिकाओं पर प्रतिरोधकता का प्रभाव, पराबैंगनी किरणों का प्रभाव, अत्यधिक तनाव, विटामिन बी 12 की कमी, त्वचा पर किसी प्रकार का संक्रमण होना आदि इसके कारण माने जाते हैं। हालांकि कई बार यह रोग लोगों को विरासत में मिलती है। ऐसा नहीं है कि इस रोग को ठीक नहीं किया जा सकता। कुछ घरेलू उपाय से इस रोग को दूर किया जा सकता है।

सफेद दाग दूर करने के घरेलू उपाय

-तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट पिएं। यह त्वचा में मेलेनिन के निर्माण के लिए सहायक है।

-भारत में नीम को सदाबहार वृक्ष का दर्जा मिला हुआ है। इसे गांव का दवाखाना भी कहते हैं। ठंडी हवा देने के साथ ही ये एक ऐसा पेड़ है जिसका हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में कारगर है। सफेद दाग के लिए नीम की पत्ती, फूल, निंबोली आदि को सुखाकर पीस लें और प्रतिदिन फंकी लें आपको जरूर फायदा करेगा।

-बहुत कम लोगों को मालूम है कि नारियल में जीवाणुरोधी और संक्रमण विरोधी गुण भी पाए जाते हैं, इसलिए सफेद दाग वाली जगह पर आप दिन में 2 से 3 बार नारियल तेल से मसाज करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

-उड़द की दाल एक अत्यंत बलवर्द्धक और लाभकारी खाद्य पदार्थ है। इसकी छिलके वाली दाल ज्यादा पौष्टिक होती है। सफेद दाग होने पर पानी में भीगी हुई उड़द की दाल पीसकर 4 माह तक लगाने से दाद ठीक हो जायेगा।

-हल्दी को आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही एक चमत्कारिक द्रव्य के रूप में मान्यता प्राप्त है। आदि काल से इसका प्रयोग कई रोगों को दूर करने में किया जाता रहा है। सफेद दाग होने पर 1 कप या लगभग 250 मिलीलीटर सरसों के तेल में 5 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं और इस लेप को दिन में दो बार प्रभावित त्वचा पर लगाएं। फायदा मिलेगा।

उपरोक्त उपायों के साथ आप अदरक और लहसुन का सेवन भी अवश्य कर सकते हैं। अदरक रक्तसंचार को बेहतर बनाने और मेलेनिन के निर्माण में बहुत फायदेमंद होता है। उधर लहसुन के रस में हरड घिसकर लेप करने से दाग बहुत कम हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें-

सरसों का तेल, भोजन बनाने में होता है फायदेमंद !