/ / बचिए इन गलतियों से, रोजाना नहाते समय !

बचिए इन गलतियों से, रोजाना नहाते समय !

रोजाना नहाना बहुत जरुरी होता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही रोगों से भी दूर रहता है। रोज नहाने से शरीर की गन्दगी दूर हो जाती है जिस कारण हम खूबसूरत भी दिखने लगते है। कुछ लोग नहाने के लिए ठंडा पानी और कुछ लोग गर्म पानी पसंद करते है। रोजाना नहाने से बहुत से फायदे भी होते है जैसे की नहाने से आलस दूर हो जाता है और शरीर में स्फूर्ति आ जाती है।

इस तरह रोज नहाने से कई लाभ होते है। और नहाना कोई कठिन काम भी नहीं होता है। पर क्या आप जानते है की जाने अनजाने में हम कुछ ऐसी ग़लतियाँ कर देते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक होती है।

गंदे टॉवेल का इस्तेमाल करना

गंदे टॉवेल का उपयोग करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अक्सर लोग टॉवेल को बहुत दिनों तक धोते नहीं है या फिर हफ्ते में एक ही बार धोते है। इस प्रकार की गलती होने पर टॉवल में बैक्टीरिया पनप जाते है। इसलिए टॉवेल को उपयोग करने के बाद रोजाना इसे धो कर धूप में जरूर सुखाये।

नहाते समय बार बार साबुन का उपयोग करना

कुछ लोगो को ऐसा लगता है की एक बार से अधिक साबुन लगाने से गन्दगी और कीटाणु अच्छे से निकल जायेंगे आपको बता दे की यह सोच रखना गलत होता है। क्योंकि ज्यादा साबुन का उपयोग करना स्किन के लिए हानिकारक होता है। साबुन के ज्यादा उपयोग से स्किन रूखी और ड्राई भी हो जाती है। साथ ही ज्यादा सुगन्धित साबुन का भी उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें केमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है।

गर्म पानी से नहाना

गर्म पानी से नहाना किसको अच्छा नहीं लगता। जब थकान होती है तो गर्म पानी से नहाने से राहत मिलती है। सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते है। आपको बता दे की अधिक गर्म पानी से नहाने से त्‍वचा की समस्‍याएं जैसे त्‍वचा में रूखापन, एक्जिमा व खुजली दूर हो सकती है। पर गर्म पानी से नहाना हमें कई सारी परेशानियो में भी डाल सकता हैं।

यह भी पढ़ें –

अगर आप अपना तनाव कम करना चाहते है तो प्रतिदिन करें दही का सेवन