कई सारे लोगों को फ्रेंच फ्राइज खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है। फ्रेंच फ्राइज का नाम सुनते ही मुंह में लगातार पानी आने लगता है। खाने में ये बहुत ही ज्यादा लाइट होता है इसीलिए लोग स्टार्टर के रूप में खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन लोगों ने उबले हुए, बेक्ड या मसले हुए आलूओं को हफ्ते में चार बार से ज्यादा खाया है उनमें हाई ब्लडप्रेशर का खतरा तकरीबन 11 प्रतिशत बढ़ जाता है। पुरुष और स्त्री , दोनों को समान रूप से इस बीमारी का गंभीर खतरा होता है।
फ्रेंच फ्राइड में एक्रीलामाइड की मात्रा बहुत ही अधिक होती है, जो कैंसर जैसी बिमारियों को पैदा करता है। इसका सबसे ज्यादा असर 3-5 साल के बच्चों पर होता है।
फ्रेंच फ्राइज में इस्तेमाल होने वाले आलू में स्टार्च और कारबोहाइड्रेट्स बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। अगर आप निरंतर रूप से इसका सेवन करेंगे तो यह चीनी की मात्रा को बढाते हुए, आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढाता है जो कि शुगर के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता।
यह भी पढ़ें –