जीरा खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जीरा काला, सफेद और मटमैले रंग में उपलब्ध होता है। जीरे का पानी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसको पीने से कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे जीरा हमारे लिए लाभदायक है।
जीरे का पानी बनाने का तरीका:
एक गिलास पानी में 2 चम्मच जीरे को रात के समय भिगो दें। सुबह इस पानी को उबाल कर छान लें। अब इसे ठंडा होने पर पी लें।
जीरे का पानी पीने के फायदे:
- एसिडिटी की प्रॉब्लम आजकल काफी लोगों को है। सुबह खली पेट इसका सेवन करने से आप एसिडिटी की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। जीरे का पानी ब्लड सर्कुलेशन ठीक करके शरीर दर्द की समस्या को दूर करता है।
- रोजाना इसके सेवन से डाइजेशन भी ठीक रहता है।इसमें मौजूद आयरन ब्लड में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाता है। जिससे खून की कमी पूरी हो जाती है।
- मोटापे की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है। हर रोज इसका सेवन करने से आपका वजन कम होगा और साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहेगा।
यह भी पढ़ें-
सर्दियों में सूजन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे