हरड़ को बहुत सी बीमारियों की अचूक दवा माना गया है। हरड़ हमारे शरीर में होने वाली पेट संबंधी बीमारियों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। यह शरीर से गैस आदि की समस्या दूर करती है। हरड़ को Myrobalans भी कहा जाता है। आयुर्देव मे हरड़ को संजीवनी बूटी कहा जाता है। यह संजीवनी का काम करती है। यह जीवन को स्वस्थ व दीर्घायु बना देती है। हरड़ का पेड़ एकदम सीधा व तना हुआ होता है। हरड़ दो प्रकार की होती है एक छोटी हरड़ व एक बड़ी हरड़। इसके पत्ते हल्के पीले व सफ़ेद रंग के होते है। आइए जानें हरड़ के औधषीय लाभ –
1 दमा रोग में है फायदेमंद – जो लोग दमे की बीमारी से जूझ रहे है उन्हें रात में हरड़ चूसनी चाहिए। यह स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है इसलिए इसे सेंधा नमक मिलाकर चूसे। दमे में राहत मिलेगी।
2 छाती की जलन व दर्द में दे आराम – जिन व्यक्तियों को एसिडिटी या छाती के दर्द की समस्या हो वह व्यक्ति हरड़ का सेवन करे। हरड़ को आंवले कके रस में मिलाकर इस्तेमाल करने से भी एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
3 आंखो की समस्या में दे राहत – आंखो की समस्या दूर करने में हरड़ बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप हरड़ का काढ़ा बनाकर उससे आपकी आँखे धोएं। इससे आंखो की सूजन, लालिमा व जलन जैसी समस्या दूर हो जाएगी।
4 बवासीर रोग में फायदेमंद – बवासीर रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए अरंड के तेल में हरड़ को भून लें। जब यद भूरे रंग की हो जाए तो इसको पीसकर इसका चूर्ण बना लें और आधा चम्मच चूर्ण का प्रयोग नित्य करें। यह कब्ज की समस्या दूर करने करके बवासीर को जड़ से खत्म कर देगी।
हरड़ के अन्य फायदे –
1 हरड़ के सेवन से खांसी, जुकाम , चोट के घाव व पसीना अधिक आने की परेशानी दूर हो जाती है।
2 हरड़ को दांतो से चबाने से भूख बढ़ जाती है।
3 अपने आहार में हरड़ का सेवन अवश्य करें आपकी ऊर्जा बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें –