गुलकंद को गुलाब की फ्रेश पत्तियों और मिश्री के साथ पीसकर बनाया जाता है। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है और साथ ही इसके अनेको स्वास्थ्य लाभ भी है। आज हम आपको बता रहे है गुलकंद के फायदों के बारे में जो आपको हैल्दी रखने में कारगर होंगे। आइये जानें यहां –
1 गुलकंद बॉडी को ठंडक देने में बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में पैदा हुई गर्मी से जल्द छुटकारा मिल जाता है।
2 रोज़ाना गुलकंद को उपयोग में लाना दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। 1 चम्मच गुलकंद का सेवन सुबह व शाम करें। ऐसा करने से आपका दिमाग शांत रहेगा और आप गुस्से से मुक्त हो जाएंगे।
3 गुलकंद पेट से जुडी समस्या जैसे कब्ज या अपच को दूर करने में बहुत लाभदाई होती है। नियमित गुलकंद का उपयोग करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से भूख भी बढ़ती है। साथ ही यह गर्भावस्था में भी बहुत फायदेमंद होता है।
4 गुलकंद आंखों को ठंडक देने और रोशनी बढ़ाने में बहुत असरदार होता है। इसके इस्तेमाल से आंखों की जलन व कंजक्टिवाइटिस जैसे रोग जल्द सही हो जाते है।
5 गुलकंद मुंह के छालों एवं स्किन प्रोब्लम्स को दूर करने में भी बहुत लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
6 हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों को करीब 20-25 ग्राम गुलकंद का सेवन अवश्य करना चाहिए।
7 गुलकंद के सेवन से रक्त साफ होता है।
8 गुलकंद को उपयोग में लेने से ज्यादा पसीना आने की समस्या भी दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें –