/ / जानिए, सुपरबग्स जैसे खतरनाक बैक्टीरिया का ईलाज !

जानिए, सुपरबग्स जैसे खतरनाक बैक्टीरिया का ईलाज !

वैज्ञानिकों के अनुसार सुपरबग्स को अब तक का सबसे खतरनाक बैक्टीरिया माना जाता हैं। हम आपको बतां दें कि अब तक सुपरबग्स का ईलाज नहीं ढूंढा गया था। लेकिन वैज्ञानिकों ने इसमें सफलता पा ली हैं। इसका तरीका खोज निकाला हैं। हाल ही में एक शोध में दो से ज्यादा दवाओं को एक साथ प्रयोग करते हुए इनसे निपटने का तरीका मिला है। लेकिन हम आपको पहले सुपरबग्स के बारे में बतां देते हैं कि ये होता क्या हैं।

सुपरबग्स उन बैक्टीरिया को कहा जाता है जिन पर अब तक की ज्ञात किसी भी एंटीबायोटिक का प्रभाव नहीं पड़ता। इनके कारण फैलने वाले संक्रमण अमूमन ऐसे होते हैं जिनका ईलाज नही होता है। एरिक ब्राउन जो कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं इनकी अगुवाई में अध्ययनकर्ताओं ने नेगेटिव बैक्टीरिया पर शोध किया। लेकिन इस बैक्टीरिया पर किसी भी एंटी बायोटिक का असर नहीं होता और इससे एक बीमारी फैलती हैं जो न्यूमोनिया है।

ये किसी घाव में संक्रमण के लिए भी यह बैक्टीरिया जिम्मेदार होता है। हम आपको बतां दें कि ये शोध 1440 दवाओं के परीक्षण के बाद मिला हैं कि दवा में पेंटामिडीन इन बैक्टीरिया के बाहरी कवच को तोड़कर अन्य दवाओं के लिए रास्ता बनाती है। इसके बाद ही किसी अन्य एंटीबायोटिक की मदद से इन बैक्टीरियाओं को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एंटीबायोटिक बनाना पडता हैं।ये ही इन बैक्टीरिया को पूरी तरह से समाप्त करने में मददगार हैं।

यह भी पढ़ें-

अपनाये ये आसान उपाय, अगर आप है दर्द से परेशान !