/ / सेहत के लिए अंगूर के बीज का सेवन होता है फायदेमंद !

सेहत के लिए अंगूर के बीज का सेवन होता है फायदेमंद !

अंगूर का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है इसके बारें में तो आप सभी जानते है। लेकिन अंगूर के बीज से होने वाले फायदों के बारें में आप शायद ही कुछ जानते हो। अंगूर के बीजों की मदद से दांतों को सड़ने से पूरी तरह रोका जा सकता है। एक अध्ययन से इस बात का पता चला है कि अंगूर के बीज में पाया जाने वाला तत्व दांतों को सुरक्षित रखने वाले ऊतकों को मजबूती प्रदान करता है।

हाल में हुए एक शोध में पाया गया है कि अंगूर के बीज में मौजूद बी2जी2 तत्‍व प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को रोकने में भी मददगार हो सकती है। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि अंगूर के बीज में से इस तत्व को निकालने की प्रक्रिया अब तक अधिक खर्चीली थी लेकिन उन्होंने इसकी किफायती प्रणाली भी तैयार की है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, अंगूर के बीज में एक तत्व मौजूद रहता है। यह तत्व दांत के ऊपरी सतह पर चमक कायम करने वाली परत के ऊतकों को मजबूती देने में सहायक है। इन ऊतकों को डेंटिन कहते हैं, जिनके बरकरार रहने से दांतों का क्षरण नहीं होता। डेंटिन दांतों की बाहरी सतह पर होता है।

यह भी पढ़ें-

सौंफ की चाय जानिये कैसे बनाये ?