/ / मोटापा दूर हो जाएगा, अवश्य खाएं ये चीजें !

मोटापा दूर हो जाएगा, अवश्य खाएं ये चीजें !

वर्तमान समय में लोगों का खान-पान जितनी तेजी से बदल रहा है, उसके कारण उन्हें सबसे ज्यादा मोटापे की समस्या का सामना करना पड रहा है। मोटापा देखने में भले ही आम लगता हो लेकिन यह अपने साथ बहुत सी परेशानियां व स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि आप अपने वजन पर पैनी नजर रखें। अगर आप ओवरवेट हैं तो कुछ चीजों का सेवन करके आप अपने मोटापे से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन्हीं चीजों के बारे में-

सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में नीबू का रस और शहद मिलाकर पीने से मोटापे की समस्या से आसानी से निजाता पाया जा सकता है। इसमें अगर आप चाहें तो काली मिर्च भी मिला सकते हैं।

वहीं अदरक के रस को गर्म पानी में शहद के साथ मिलाकर लेने से भी आपको काफी लाभ होगा।
त्रिफला का पानी भी मोटापे को कम करने में काफी मददगार है। इसके लिए आप रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला पाउडर भिगो दें। सुबह छान कर उस पानी को सामान्य तापमान पर या हल्का गर्म करके पिएं। आप चाहें तो इसमें काली मिर्च और नीबू का रस भी मिला सकते हैं।

कद्दूकस किया आधा खीरा, एक नीबू, पुदीने के 10-12 पत्तों को एक गिलास पानी में डाल कर रात भर रखें। सुबह छान कर इसमें एक चुटकी सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर पिएं। यह मोटापा कम करने की बेजोड दवा है। आप चाहें तो इसमें अदरक का रस भी मिला सकते हैं।
एक कप ताजे एलोवेरा जेल में दो संतरे का जूस, आधा नीबू, पुदीने के पत्ते मिलाकर जूस तैयार करें। यह जूस फैट को बहुत तेजी से बर्न करता है।

यह भी पढ़ें –

चुकंदर जूस के चौंकाने वाले फायदे, जानिए !