करेला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। लेकिन करेला कड़वा होने के कारण कई लोगों को पसंद नही होता है। कच्चे करेले का जूस बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें सभी जरूरी विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि शरीर के आवश्यक होते है। कच्चा करेला कमजोर पाचनतंत्र को सुधारने में मदद करता है। यही नहीं दृष्टि दोषों को दूर करने में भी करेले का जूस फायदेमंद है। हम आपकों करेले का जूस पीने से होने वाले कुछ फायदों के बारें में बता रहे है।
– रोजाना एक गिलास करैले का जूस पीने से लीवर मजबूत होता है क्योंकि यह पीलिया जैसी बीमारियों को दूर रखता है।
– रोजाना एक गिलास करेले का जूस पीने से अग्नाशय का कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाएं नष्ट होती हैं।
– करेले के जूस को रोजाना पीने से पाचन क्रिया सही रहती है जिससे भूख बढ़ती है।
– करेले का जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है और सोराइसिस को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद करता है|
– शुगर को नियंत्रित करने के लिए तीन दिन तक खाली पेट सुबह करैले का जूस ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
सेहत के लिए गर्भावस्था के दौरान संतरे का सेवन होता है फायदेमंद !