सर्दियों में चाय पीना सबको अच्छा लगता है। सर्दियों में चाय के सेवन से शरीर गर्म रहता है। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता की चाय पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक है। आज हम आपको बताएंगे कोन सी चाय हमारे लिए कैसे फायदेमंद हैं।
- ग्रीन टी सेहत के लिए लाभदायक है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल कम होता है और स्वस्थ कोशिकाओं तेजी से वृद्धि करती है।
- ओलोंग टी में एंटीऑक्सीडेंट की काफी मात्रा होती है। यह कैल्शियम, मैग्नीज, पोटेशियम, कॉपर और सेलेसियम का भी प्रमुख स्रोत है। यह वजन को नियंत्रित करने और दांतों को खराब होने से रोकने में मददगार है।
- ब्लैक टी दिल और शुगर की प्रॉब्लम के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसके सेवन से दिल के रोग की प्रॉब्लम कम होती है और डायबिटीज का लेवल बराबर रहता है।