/ / सेहत को मिलेगा लाभ, कीजिए अंडे का सेवन !

सेहत को मिलेगा लाभ, कीजिए अंडे का सेवन !

हमारी सेहत के लिए अंडा बेहद उपयोगी होता हैं, अगर हम इसका हर रोज यूज लेंगे तो सेहत को कई लाभ​ मिलेंगे। साथ ही कई बीमारियां दूर होगी। इसमें विटामिन,प्रोटीन,कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है।

इसका सेवन करने से शरीर को कई पौष्टिक तत्व मिलते है। एेसे में अपनी डाइट में एक अंडे को जरूर शामिल कीजिए। आप चाहें तो इसे ब्रेकफास्ट में ले सकते है। चलिए आपको बताते हैं अंडे की सेहत राज के बारे में…

– इसमें कॉलिन नाम का पोषक तत्व होता है जो सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाता हैं।

– अगर सुबह अंडे का सेवन करेंगे तो सारा दिन पेट भरा रहता है और भूख भी कम लगती है। ऐसे में वजन भी कंट्रोल में रहता है।

– अंडा बालों और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। बालों में अंडे का फेसपैक लगाना चाहिए। इससे बाल मजबूत और चमकदार होंगे।
-इसका सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है। इसमें मौजूद सेलेनियम इंफेक्शन होने के खतरे को कम करता है।

-अगर एनीमिया के मरीज अंडे का सेवन करेंगे तो उनके लिए बेहद फायदेमंद होगा। अंडे को खाने से विटामिन-बी मिलता है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

यह भी पढ़ें-

मेपल सिरप के फायदे, जानिए !